पटना ग्रामीण: पटना पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बिहार में कानून व्यवस्था पर चिंता जताई
पटना एयरपोर्ट पर शनिवार की दोपहर 3 बजे कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, "यह दुख का विषय है। यह हर एक के लिए चिंता का विषय है। जो सरकार में हैं और जो सरकार में नहीं हैं। यकीनन जो सरकार से बाहर है उसका यह दायित्व बनता है कि वो सरकार को आगाह करे और दिशा दिखाए..