नवादा: धमौल थाना के पास चौकीदार को थाना के सामने चाकू मारकर हत्या, पुलिस के डर का खत्म होना, सरकार को दी सीधी चुनौती
Nawada, Nawada | May 11, 2026 नवादा जिले में शराब माफिया का आतंक एक बार फिर से पुलिस व्यवस्था को चुनौती देता नजर आया। रविवार की रात धमौल थाना के ठीक सामने शराब माफिया के गुंडों ने चौकीदार जितेंद्र पासवान को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चौकीदार को पावापुरी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।