आरोन: नगर परिषद आरोन में हुई साधारण सभा की बैठक, कई प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
Aron, Guna | Jul 21, 2024 आरोन नगर परिषद की कार्यालय में साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष अरुणा शैलेश जैन, सीएमओ दिनेश कुमार सोनी एवं पार्षद मौजूद रहे। सीएमओ दिनेश कुमार सोनी ने बताया, छह बिंदुओं पर प्रस्ताव रखे गए थे। विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य, पेयजल, नवनिर्मित दुकाने, प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए।