बलिया: जीराबस्ती में बिजली संकट के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Ballia, Ballia | Jun 14, 2025 लगातार बढ़ रही गर्मी और खराब बिजली आपूर्ति से परेशान होकर शनिवार शाम करीब चार बजे सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र में बीते तीन-चार दिनों से सिविल लाइन फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। शुक्रवार रात डेढ़ बजे से बिजली गुल है और चौबीस घंटे में लगभग तीस बार बिजली की कटौती हुई।