➡️ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू हुए रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में युवाओं ने किया रक्तदान
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को जिले में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। यहाँ रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं के इस जीवन रक्षक दान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इसी क्रम में जिला चिकित्सालय सागर, सिविल अस्पताल खुरई एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसीनगर में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय सागर में मुख्य शिविर जिला चिकित्सालय एवं ब्लड बैंक टीम द्वारा आयोजित किया गया।
कमिश्नर, कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह
सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर कमिश्नर श्री दिलीप कुमार और कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला चिकित्सालय में शुरू हुए रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं से चर्चा की। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक एवं रक्तदान केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
#jansamparkMP #sagar