महमूदाबाद: तुर्नी में घर में घुसकर पिता-पुत्र पर फायरिंग, हालत गंभीर, बिजली काटकर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत
सदरपुर थाना क्षेत्र के तुर्नी गांव में देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे पिता-पुत्र को गोली मार दी। घटना में सुनील कुमार मौर्या और उनका 3 वर्षीय पुत्र अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने वारदात से पहले बिजली काटकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर जांच शुरू कर दी है, इलाके में दहशत का माहौल है।