अररिया: अररिया में 25 मार्च को मनाए जाएगी रंगों का त्योहार होली, सजे बाजार में अच्छे कारोबार की उम्मीद में दुकानदार
Araria, Araria | Mar 23, 2024 अररिया में होली की आहट बाजार में साफ दिखाई देने लगी है। परंपरागत रंग व गुलाल के साथ रंग खेलने के आधुनिक खिलौनों ने बाजार में अपनी पैठ बना ली है। रंग खेलने के लिए आधुनिक हथियारों के नमूने वाली पिचकारियां बाजार में मौजूद हैं। जिले भर में मार्केट सज कर तैयार हो चुकीं है,दुकानदारों में इसको लेकर अच्छी कारोबार की उम्मीद है।