अररिया: आरएस मोर के समीप ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 23, 2024 अररिया रानीगंज मार्ग में आरएस मोड़ के समीप ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। यहां चिकित्सक की देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है । घायल युवक की पहचान बैजनाथपुर वार्ड संख्या 6 निवासी बलराम कुमार पासवान के रूप में हुई है।