अररिया: नगर थाना परिसर से होली और लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स निकाला फ्लैग मार्च
Araria, Araria | Mar 23, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव व होली पर्व को लेकर शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स संयुक्त रूप से नगर थाना परिसर से निकाला गया। फ्लैग मार्च में एसडीओ अनिकेत कुमार,एएसपी रामपुकार सिंह,डीसीएलआर निधि राज,बीडीओ धीरज कुमार,सीओ ममता कुमारी सहित नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक आदि शामिल हुए।