अररिया: चांदनी चौक के समीप ऑटो की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 23, 2024 शहर के चांदनी चौक के समीप ऑटो की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों द्वारा घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज जारी है। व्यक्ति की पहचान मोहम्मद जाहिद निवासी कुसियार गांव आजमनगर के रूप में हुई है।