अररिया: अररिया में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, मतदाता जागरूकता रैली के साथ कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
Araria, Araria | Mar 23, 2024 अररिया जिले में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया है। समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली को डीएम और एसडीएम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डीएम इनायत खान के निर्देश पर जिले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। वही रात्रि के समय सरकारी कार्यालयों सहित पूरा जिला ब्लू लाइटों से जल उठा है।