नवाबगंज: बाराबंकी में 3 तस्कर गिरफ्तार, 644 ग्राम अफीम बरामद, जैदपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की, NDPS एक्ट में केस दर्ज
बाराबंकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 644 ग्राम अवैध अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई जैदपुर थाना क्षेत्र में की गई।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे गिरफ्तार किया।