कुर्था: कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पांच दिन तक पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दो बूंद
Kurtha, Arwal | Jun 28, 2026 कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।