शाहपुरा: पावला ग्राम में भ्रष्टाचार पर जनता का फूटा गुस्सा, कलेक्टर-एसडीएम का किया घेराव
बरगी विधानसभा के पावला ग्राम ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने सरपंच कमलेश पटेल, सचिव दिकू लाल झारिया, सहायक सचिव रेवाराम साहू और पूर्व मंडल अध्यक्ष उमंग गुमास्ता पर सीधे आरोप लगाए। जनता का कहना है कि इन चारों की आपसी साठगांठ के कारण गांव में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियां हुई हैं। सरकारी योजनाओं का पैसा जमीन पर न लगकर कागजों पर ही ठिकाने लगा दिया गया।