बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, बदमाशों ने हथियार के बल पर ₹10 लाख के गहने लेकर किया फरार
बिक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित आरा रोड पर हीरा आभूषण भंडार में रविवार दोपहर करीब 12 बजे हथियारबंद चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियार के बल पर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत फैल गई और व्यापारियों में आक्रोश देखा गया।