लोहरदगा: बड़चोरगाईं में शौच के लिए निकली महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा जिले के बड़चोरगाईं गांव में रविवार सुबह करीब 11: 30 बजे घर से शौच के लिए बाहर जा रही 32 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल उसे लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। महिला की पहचान बड़चोरगाईं निवासी मंजीत उरांव की पत्नी कमला उरांव के रूप में हुई है।