दोस्तों के साथ घूमने आए महू के एक शिक्षक नर्मदा नदी में स्नान करते समय डूब गए। मोरटक्का चौकी प्रभारी लखनलाल डाबर ने बताया घटना शुक्रवार दोपहर खेड़ी घाट पर हुई। महू में रहने वाले 24 वर्षीय अंकित पटेल शिक्षक थे। वह दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे ।