चितरंगी: मतदाता जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने दी शुभकामनाएं
लोकसभा निर्वाचन 24 में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित सिंगरौली ऑनलाइन क्विज के प्रथम चरण में दिनांक 27 मार्च 2024 को कुल 3411 प्रतिभागियों ने भाग लिया।इसमें बड़ी संख्या में युवाओं विशेषकर महाविद्यालयों , तकनीकी संस्थानों, स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।साथ ही विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी भागीदारी की। वहीं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।