किसानों के हक़ की आवाज़ बुलंद! 🌾✊
आज हनुमानगढ़ में भाखड़ा एवं आईजीएनपी गंग नहर में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया।
बैठक में भाखड़ा में 1800 क्यूसेक तथा गंग नहर में 2500 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने, साथ ही आईजीएनपी में चार में से दो समूहों में नियमित जल संचालन की मांग रखी गई ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकें और सिंचाई व्यवस्था सुचारु बनी
इस अवसर पर सांसद कुलदीप इन्दौरा जी ,जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया जी, विधायक सोहन नायक जी, विधायक डूंगर राम गेदर जी, शिमला नायक जी, पूर्व विधायक राजेंद्र जी, राजकुमार गौड़ जी, किसान नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
किसानों के हितों की रक्षा और समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 💧🌾
दीपक सोनी
प्रदेश सचिव
राजस्थान कांग्रेस कमेटी ओबीसी