शाहगंज: पोटरिया गांव में छत पर सो रहे परिजनों के घर से लाखों के जेवर व नकदी की चोरी
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य छत पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कमरे का सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड़ गए।