टिब्बी: मलसीसर में नाबालिग से मारपीट के विरोध में सर्व समाज का गुस्सा फूटा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भादरा के मलसीसर में 16 वर्षीय नाबालिग रजत शर्मा के साथ बस में हुई बर्बरता के खिलाफ गुरुवार को सर्व हिंदू समाज ने टिब्बी एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में बस कंडक्टर हरपाल सिंह और अन्य आरोपियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है