बेगूसराय: मरसैती में पुलिस ने 157 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
तेघरा थाना क्षेत्र के मरसैती से 157 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.