अन्ता: अंता विधायक ने कहा, परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए ₹300 करोड़ की राशि स्वीकृत, काम में आएगी तेजी
Antah, Baran | Dec 25, 2024 अंता मांगरोल विधायक डाक्टर कंवर लाल मीणा की पहल पर बुधवार को अंता में शहरी किसान सिंचाई समिति सदस्यों तथा परवन वृहद सिंचाई परियोजना के कनिष्ठ अभियंता के बीच आपसी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए।