कर्वी: अग्निवीर व एसएससी जीडी में चयनित युवाओं का सम्मान, इन युवाओं ने चित्रकूट का गौरव बढ़ाया
चित्रकूट की सनराइज करियर एकेडमी में गुरुवार शाम 4 बजे अग्निवीर और एसएससी जीडी में चयनित युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र सहित अन्य अतिथियों ने अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने युवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए राष्ट्रसेवा और अनुशासन का संदेश दिया है।