सिमडेगा: NH 320 जी के बाईपास सड़क का ग्रामीणों ने किया विरोध, सांसद कालीचरण मुंडा ने की बैठक
सिमडेगा में कोलेबिरा से मनोहरपुर तक बन रहे एनएच 320 जी सड़क पर बाईपास निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने काम बंद कराया था ।इधर सोमवार को 1:00 बजे सांसद कालीचरण मुंडा ने ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्या सुनी ।जिस पर ग्रामीण बताया की खेती युक्त जमीन पर अधिग्रहण हो रहा है जो कि गलत है ।जिस पर उन्होंने कहा जल्दी इस पर ठोस निर्णय होगी।