महनार: महनार के देशराजपुर में शॉर्ट सर्किट से आग, दो घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के देशराजपुर वार्ड संख्या 26 में शुक्रवार की दोपहर अचानक बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस आगलगी में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि नगदी सहित लाखों का सामान नष्ट हो गया।जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विधवा कविता देवी और कुनकुन पासवान के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।