थानेसर: श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया दशहरा
कुरुक्षेत्र स्थित श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में दशहरे का पर्व माँ दुर्गा की स्तुति और भजनों के साथ भक्तिमय माहौल में मनाया गया। कक्षा छठी-सातवीं के विद्यार्थियों ने दुर्गा स्तोत्र और भजन प्रस्तुत किए, जबकि तीसरी कक्षा के बच्चों ने नृत्य प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया।