रानीगंज प्रखंड अंतर्गत कुपाड़ी गांव में शिक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावकों की चिंता खुलकर सामने आई है। सोमवार को दर्जनों अभिभावक जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में पहुंचे और मध्य विद्यालय कुपाड़ी में कार्यरत शिक्षक अनमोल कुमार के स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।