कामडारा: ओडिशा के 56 प्रतिनिधियों ने कामडारा मॉडल से प्रभावित होकर लाह खेती व आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया
Kamdara, Gumla | Jul 31, 2026 प्रखंड स्थित उद्यम उत्थान समिति परिसर में शुक्रवार दिन के 2 बजे उद्योगिनी संस्था की ओर से आजीविका संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओडिशा के छह जिलों से वसुंधरा संस्था के 56 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्थानीय महिला किसानों और स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने उन्हें लाह खेती, सेमियालता रोपण, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनन