शाजापुर: सिरोलिया निवासी एक व्यक्ति की जहरीले जानवर के काटने से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
मक्सी थाना क्षेत्र के सिरोलिया निवासी एक व्यक्ति की जहरीले जानवर के काटने से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम।शनिवार को दोपहर 3:00 अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सिरोलिया निवासी शंकर लाल पिता उमराव को जहरीला जानवर ने काट लिया, जिसको परिजन शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसकी मौत हो गई, पुलिस ने किया मर्ग कायम।