मंझनपुर: कौशाम्बी में ऑपरेशन चक्रव्यूह से अपराधियों में खौफ, ताबड़तोड़ कार्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कौशाम्बी पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कस रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चोरी, हत्या के प्रयास, अपहरण और वारंटी मामलों से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सत्यनारायण ने बताया कि जिले में लगातार अभियान चलाया जाएगा।