आज दिनांक:13.06.26 को पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार/उपयोगिता के संबंध में विचार विमर्श निमित जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय विकास भवन में जिलांतर्गत प्रबुद्धजन के साथ बैठक का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर बताया गया की वर्तमान परिपेक्ष्य में ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं के पूर्ति के लिए अपरंपरागत ऊर्जा स्रोतों के उपयोग हेतु जनसामान्य को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।प्रचलित ऊर्जा स्रोत प्रकृति में सीमित मात्रा में उपलब्ध है,साथ ही दीर्घकाल में वातावरण के लिए खतरनाक भी है,अत: भावी पीढ़ी के सुखद भविष्य हेतु अपरंपरागत ऊर्जा स्रोत के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। जानकारी दी गई की:
1.*पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक योजना है, जिसके तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दी जाती है। इसका उद्देश्य परिवारों के बिजली बिल को कम करना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है।*
*प्रमुख लाभ*
छत पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए सरकारी सब्सिडी।
लगभग 300 यूनिट तक मासिक बिजली आवश्यकता को सौर ऊर्जा से पूरा करने का लक्ष्य।
अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर लाभ प्राप्त करने की सुविधा (नेट मीटरिंग)।
*सब्सिडी (केंद्रीय सहायता)*
1 kW सिस्टम: ₹30,000
2 kW सिस्टम: ₹60,000
3 kW या उससे अधिक: अधिकतम ₹78,000
*पात्रता*
आवेदक भारतीय नागरिक हो।
स्वयं के नाम का आवासीय घर और उपयुक्त छत हो।
वैध बिजली कनेक्शन हो।
पहले किसी अन्य सरकारी सोलर सब्सिडी का लाभ न लिया हो।
*आवेदन कैसे करें*
आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करें।
राज्य, DISCOM और उपभोक्ता संख्या दर्ज करें।
आवेदन जमा करें और DISCOM से स्वीकृति प्राप्त करें।
अधिकृत विक्रेता से सोलर सिस्टम लगवाएँ।
नेट मीटरिंग और निरीक्षण के बाद सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्राप्त करें।बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध जनों से उक्त वर्णित योजना का लाभ उठाने एवं इसके प्रचार प्रसार में सहयोग की अपेक्षा की गई है।उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार,नगर आयुक्त श्री प्रभात कुमार झा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।