जांजगीर: जांजगीर-नैला में विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ बनाई रणनीति
जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शीघ्र ही विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, पार्षदगण एवं नगर पालिका अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की।