चूरू: शराब ठेके में चोरी के 2 आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 10, 2025 चूरू शहर के जोहरी सागर के पास शराब ठेके की खिड़की तोड़कर चोरी करने के 2 आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपियों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से उस वक्त दबोच लिया जब दोनो फरार होने की फिराक में थे। कोतवाली पुलिस ने दोनो को मुकदमा दर्ज होने के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।