बीरपुर: पंचायत चुनाव: वीरपुर के आठ पंचायतों के प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशित
पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वीरपुर प्रखंड की आठों पंचायतों के लिए प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे तक सूची को विभिन्न पंचायत सरकार भवनों, प्रखंड कार्यालय तथा आयोग की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है।