रफीगंज: रफीगंज के विकास कुमार सिंह ने 18वीं बार किया रक्तदान, युवाओं को किया जागरूक
मानवता की मिसाल पेश करते हुए प्रखंड के औरवां गांव निवासी एवं CHC रफीगंज में प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक के पद पर कार्यरत विकास कुमार सिंह ने सोमवार को औरंगाबाद स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 18वीं बार रक्तदान किया। सोमवार अपराह्न 4:30 में विकास कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने पहली बार वर्ष 2012 में 29 वर्ष की आयु में रक्तदान किया था।