कोरबा: कोरबा के बेला गांव में जल जीवन मिशन अधूरा, ढाई साल बाद भी केवल 80% काम ही पूरा
Korba, Korba | Apr 18, 2026 कोरबा विकासखंड के ग्राम बेला में शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का सपना अभी भी अधूरा है। हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुई इस योजना का कार्य ढाई साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है।सरपंच पति के अनुसार अब तक केवल 80 फीसदी काम ही ठेकेदार द्वारा कराया गया है।