डूंगला: बड़ीसादड़ी में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बड़ीसादड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह झाला के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। झाला ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव रखने में राजीव गांधी का अहम योगदान रहा।