संडीला: कासिमपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Sandila, Hardoi | May 23, 2026 शनिवार सुबह संडीला-गौसगंज मार्ग पर थाना कासिमपुर क्षेत्र के गौरी गांव के पास एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।