बांका: एमयूसीसी बांका में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Banka, Banka | Apr 14, 2026 मंगलवार की सुबह 11 बजे मेरा युवा भारत, भारत सरकार के तत्वावधान में एमयूसीसी बांका के प्रांगण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय सदस्य मिथुन कुमार ने की।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।