करौं: करौं प्रखंड के पूर्व प्रमुख पति पवन मंडल के निधन पर मंत्री प्रतिनिधि ने जताया शोक
Karon, Deoghar | Apr 18, 2026 करौं प्रखंड के पूर्व प्रमुख पति पवन मंडल के निधन पर मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि शब्बीर हसन अंसारी ने शनिवार दोपहर 3 बजे उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने नागादोरी स्थित शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी। अंसारी ने दिवंगत को सरल, विनम्र और समाजसेवी बताते हुए क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को सराहा।