खरसिया: शराब के लिए पैसे मांगने पर गैरेज संचालक पर जानलेवा हमला, 6 महीने बाद फरार आरोपी गिरफ्तार
खरसिया पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत जनवरी 2026 के मारपीट मामले में फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब के लिए पैसे मांगने का विरोध करने पर गैरेज संचालक पर लोहे के कड़े से हमला किया था। पुलिस ने हथियार बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।