प्रयागराज: कैंट पुलिस द्वारा छोटा हनुमान मंदिर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर,कब्जे से लोहे का चापड़ किया गया बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना कैंट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लोहे का चापड़ बरामद किया गया है, पकड़ा गया अभियुक्त अंशु आनंद पुत्र स्वर्गीय रवि प्रकाश निवासी मकान नंबर 17 ए/ 12 ए गली नंबर 2 गंगानगर राजापुर कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला है, पुलिस द्वारा अभियुक्त के ऊपर आवश्यक विधिक कार्यवाई की गई है।