"खालिद उमर के नाम से क्यों घबराए विरोधी?" रांची में छिड़ी सियासी हलचल, समर्थन में उतरे शहर के जिम्मेदार लोग
रांची: समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 23 के पार्षद प्रतिनिधि खालिद उमर के समर्थन में रांची शहर के कई जिम्मेदार नागरिकों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है। समर्थकों का आरोप है कि शिलान्यास के शिलापट पर खालिद उमर का नाम देखकर कुछ विरोधी बौखला गए और बेवजह विवाद खड़ा कर दिया।
समर्थकों का कहना है कि यदि किसी साजिश के तहत खालिद उमर का नाम शिलापट से हटाया गया है, तो रांची नगर निगम को निष्पक्षता दिखाते हुए उन सभी शिलापटों पर समान कार्रवाई करनी चाहिए, जहां जनप्रतिनिधियों या अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने पर विचार किया जाएगा।
सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि "पत्थरों से नाम मिटाने वाले यह याद रखें कि जनता के दिलों में बनी पहचान कभी नहीं मिटाई जा सकती। शिलापट से नाम हट सकता है, लेकिन लोगों के विश्वास से नहीं।"
समर्थकों ने दावा किया कि "खालिद उमर आज केवल एक नाम नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और सेवा की पहचान बन चुके हैं। विरोध से उनकी पहचान कमजोर नहीं होगी, बल्कि और मजबूत होगी।"
रांची के जिम्मेदार नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, समान नियमों के पालन और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कानून और प्रशासन का रवैया सभी के लिए एक समान होना चाहिए।
Kanke, Ranchi | Jul 9, 2026