आरा: गड़हनी बाज़ार के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो दोस्त ज़ख़्मी, एक की हालत गम्भीर
Arrah, Bhojpur | Feb 26, 2024 आयर थाना क्षेत्र के सिहारपुर निवासी नीतीश कुमार अपने दोस्त के साथ आरा से वापस गांव लौट रहे थे। तभी गड़हनी बाज़ार के समीप सामने से अन्य बाइक सवार के द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे दोनोें ही ज़ख़्मी हो गए। सदर अस्पताल से नीतीश को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जबकि उसके साथ रहे युवक की पहचान नहीं हुई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में ही हो रहा है।