आरा: हरीगांव के समीप बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की हुई मौत व पति हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 26, 2024 जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर 4 के रहने वाले सुरेंद्र साह अपनी पत्नी माला देवी को इलाज के लिए जगदीशपुर से आरा ले कर जा रहे थे। तभी हरीगांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल ले जाया गया जहां पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति अस्पताल में भर्ती है।