आरा: भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी टोला मड़नपुर गांव में पंखे के कुंडी से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ है।
Arrah, Bhojpur | Feb 26, 2024 भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी टोला मड़नपुर गांव में पंखे के कुंडी से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं मृतका के परिजन द्वारा अवैध संबंध को लेकर उसके पति व ससुराल वालों पर गले में फांसी लगा व गला घोंटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।