कोलायत: कोलायत की समस्याओं पर मुखर हुआ जनहित संगठन, एसडीएम को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र और की चर्चा
कोलायत कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर सांख्य दर्शन जनहित विकास संगठन, श्रीकोलायत के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी राजेश कुमार नायक से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की तथा 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा।संगठन के संयोजक हनुमान प्रसाद सांखी के नेतृत्व में दिए गए मांग पत्र में कस्बे की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे बताए