हज़ारीबाग: ट्रेजरी घोटाला: हजारीबाग से छठा आरोपी गिरफ्तार, ₹1.5 करोड़ FD व ₹18.86 लाख ज़ब्त
सीआईडी ने हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सौरभ कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह मूल रूप से बिहार के रोहतास का निवासी है और हजारीबाग में रह रहा था। जांच के दौरान उसके खाते में करीब 1.5 करोड़ रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट और 18.86 लाख रुपये फ्रीज किए गए। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक, मोबाइल और बैंक से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं।