कायमगंज: गांव राजपालपुर में भैंस हुई चोरी, भैंस के बच्चे के चिल्लाने से खुली पोल, नकासे में भैंस बेचने पहुँचा चोर
कायमगंज के गांव राजपालपुर निवासी संजय पुत्र महिपाल सिंह की दुधारू भैंस रविवार रात लगभग 11 बजे चोरी हो गई थी। परिवार को चोरी का पता चला जब भैंस का बच्चा लगातार चिल्लाने लगा।परिजनों ने रात भर आसपास के इलाकों में भैंस की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। सुबह भैंस मालिक संजय को सूचना मिली। कि कुछ लोग गंगा दरवाजा टिलिया स्थित नकासे में भैंस बेचने की कोशिश कर रहे हैं।